ramcharitmanas
✕

Unlock 4 : देश के 10 राज्यों में आज से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, चलेंगी 40 क्लोन ट्रेनें

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (08:38 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक-4 के तहत आज सोमवार से स्कूल खोलने की अनुमति होगी। 10 राज्यों में एहतियात के साथ 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। शुरू में केवल 50 प्रतिशत टीचर्स और स्‍टाफ के साथ स्‍कूल खुलेंगे। विद्यार्थी स्‍कूल में तभी दाखिल हो सकेंगे, जब उनके पास पालकों द्वारा दी गई लिखित अनुमति होगी। कोरोना से बचने के लिए सारे उपाय करना जरूरी होगा। मास्‍क और सोशल डिस्‍टेंसिंग अनिवार्य हैं। एंट्री पर थर्मल स्‍क्रीनिंग होगी। खुले में क्‍लासेज नहीं लगेगी।
ALSO READ: वैक्सीन नहीं आने तक कोरोनावायरस से कैसे बचें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया
कोरोना को लेकर जारी की गई सभी गाइडलाइंड का पालन करना जरूरी होगा। कोरोनाकाल में अनलॉक-4 की प्रक्रिया के बीच आज सोमवार से कई चीजों में छूट मिलने जा रही है। आज से सांस्कृतिक, मनोरंजन, धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में 100 लोगों को मास्क लगाकर शामिल होने की अनुमति है। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग का प्रावधान और हैंडवॉश या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। ओपन एयर थिएटर को खोलने की अनुमति आज से दे दी गई है।
 
चलेंगी क्लोन ट्रेनें : भारतीय रेलवे आज से कुछ खास रूट्स पर 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें चलाने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ये ट्रेनें श्रमिक स्पेशल और स्पेशल ट्रेनों के अलावा होंगी। क्लोन ट्रेनें यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों के बीच चलेंगी। जिन स्टेशनों के लिए ज्यादा यात्री हैं, वहां ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए क्लोन ट्रेनें चलेंगी।
 
इन 40 ट्रेनों में सबसे ज्यादा 22 ट्रेन बिहार को या तो जाएंगी या वहां से खुलेंगी। इसके अलावा भी कई ट्रेनें बिहार और यूपी के कई शहरों से होकर गुजरेंगी। क्लोन ट्रेनें यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण की अवधि 10 दिन की होगी यानी आप अगर आज टिकट बुक करेंगे तो 10 दिन के भीतर आपको यात्रा करनी होगी।
 
रेलवे द्वारा जारी सूची के मुताबिक अमृतसर-जयानगर, नई दिल्ली-लखनऊ, बेंगलुरु-दानापुर, अहमदाबाद-दरभंगा, दिल्ली-अहमदाबाद, पटना अहमदाबाद, वाराणसी-नई दिल्ली और अमृतसर-ब्रांद्रा के बीच क्लोन ट्रेनें चलेंगी। रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें उन मार्ग पर चलेंगी, जहां टिकटों की प्रतीक्षा सूची लंबी है या मांग अधिक है।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख