Hanuman Chalisa
✕

कोरोनाकाल में आज एक दिन का विधानसभा सत्र,सदन में चुनिंदा 61 मंत्री और विधायक रहेंगे मौजूद

पहली बार वर्चुअल तरीके से सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे सदस्य

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (08:31 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में आज मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र होने जा रहा है।कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते एक दिवसीय इस सत्र में केवल 61 सदस्यों को शामिल होने की अनुमति दी गई है,वहीं अन्य सदस्य वर्चुअल तरीके से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे। 
 
विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के मुताबिक विधायक जिलों में एनआईसी के माध्यम से सत्र की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे इसके लिए विधानसभा में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 17 मंत्री,15 भाजपा विधायक,नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ समेत कांग्रेस के 22 विधायक और सपा,बसपा सहित निर्दलीय चार विधायक शामिल होंगे।
 
कोरोना की चपेट में आ चुके माननीय- मध्यप्रदेश में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 44 मंत्री और विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके है। आज जब एक दिन का सत्र हो रहा है तब कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंषाना और विजय शाह कोरोना संक्रमण के चलते आइसोलेट है। वहीं भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह,यशपाल सिंह सिसौदिया,डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, कांग्रेस विधायक सुजीत चौधरी, भी कोरोना के चलते क्वारेंटाइन है। 
 
मध्यप्रदेश विधानसभा का मौजूदा सदस्य संख्या 202 में से अब तक करीब 22 फीसदी सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके है। अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कैबिनेट के कई मंत्री कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की चपेट में आने वाले कैबिनेट मंत्रियों में तुलसी सिलावट,विश्वास सारंग,अरविंद भदौरिया,मोहन यादव,गोपाल भार्गव,विजयशाह,रामखेलावन पटेल,प्रभुराम चौधरी,एंदल सिंह कंसाना कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
 
इसके साथ ही पूर्व मंत्री पीसी शर्मा,तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति, बसपा विधायक रामबाई, विधायक धरम सिंह सरयाम. विधायक केपी त्रिपाठी, विधायक बाबू सिंह जांडेल और विधायक ब्रह्मा भालवी भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का फिछले दिनों निधन हो चुका है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख