dharma sangrah
✕

कर्नाटक में Corona का कहर, वायरस से मरने वालों की संख्या 8,000 के पार

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (08:21 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोनावायरस संक्रमण से 101 और मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को 8,000 के आंकड़े को पार कर गई। साथ ही संक्रमण के 8,191 नए मामले भी सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: वैक्सीन नहीं आने तक कोरोनावायरस से कैसे बचें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया
विभाग ने बयान जारी कर बताया कि रविवार को 8,611 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।राज्य में संक्रमण के अब तक कुल 5,19,537 मामले सामने आए हैं। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में 98,403 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 811 गहन चिकित्सा इकाई में हैं। बेंगलुरु शहरी जिले में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 3,322 नए मामले सामने आए जबकि 32 लोगों की मौत हो गई।
ALSO READ: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- भारत में कोरोनावायरस के स्ट्रेन में नहीं आया अहम बदलाव
शहर में अब तक 1,94,760 मामले सामने आए हैं और 2,657 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 41,754 का इलाज चल रहा है। इसमें कहा गया है कि यहां अब तक कुल 1,50,348 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है और इनमें से 2,970 को रविवार को छुट्टी दी गई।
 
बयान में कहा गया है कि मरने वालों में से अधिकतर को श्वसन की समस्या थी अथवा इनफ्लुएंजा टाइप की बीमारी थी। विभाग ने बताया है कि 5.09 लाख लोग अभी घरों में क्वारंटाइन में हैं। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान

अगला लेख