ramcharitmanas
✕

यूपी में 19 अक्‍टूबर से खुलेंगे स्कूल, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Updated: रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (07:42 IST)
लखनऊ। कोविड-19 के चलते करीब 6 माह से बंद चल रहे उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के माध्‍यमिक स्‍कूलों को खोलने की दिशा में सरकार ने पहल की है।

उपमुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर दिनेश शर्मा ने बताया कि पहले चरण में नौ से 12वीं कक्षाओं तक के स्‍कूल 19 अक्‍टूबर से खुलेंगे। स्कूल दो पालियों में संचालित किए जाएंगे। पहली पाली में कक्षा 9 और 10 तथा दूसरी पाली में कक्षा-11 और 12 के विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी। सुरक्षित दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए छात्र-छात्राओं के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना होगा।

स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों को उनके माता-पिता और अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही पठन-पाठन के लिए बुलाया जाए क्योंकि बच्‍चों का भविष्‍य और स्‍वास्‍थ्‍य दोनों महत्‍वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि 19 अक्‍टूबर से स्‍कूल खोले जाने के संदर्भ में अपर मुख्‍य सचिव (माध्‍यमिक शिक्षा) आराधना शुक्‍ला द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूल खोलने से पूर्व स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य सुरक्षा प्रोटोकाल हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दिया गया है, जो विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आराधना शुक्ला ने समस्त मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को यह निर्देश दिया है कि शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा वे स्वयं भी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें।

उपमुख्‍यमंत्री ने बताया कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों के कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 में 19 अक्टूबर से पठन-पाठन भौतिक रूप से पुनःप्रारंभ किए जायेंगे, परन्तु विद्यालय खोले जाने की अनुमति कुछ शर्तों के अधीन प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय खोले जाने से पूर्व विद्यालयों का पूरी तरह से संक्रमणरोधन किया जाए तथा यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली के उपरान्त नियमित रूप से भी सुनिश्चित की जाय। शर्मा के अनुसार विद्यालयों में सेनेटाइजर, हैंडवाश, थर्मलस्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण हों तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाय। उन्होंने कहा कि एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी न की जाय तथा विद्यालय में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाय।


दिनेश शर्मा ने निर्देश दिया कि यदि विद्यार्थी स्कूल बसों अथवा विद्यालय से सम्बद्ध सार्वजनिक सेवा वाहन से विद्यालय आते है तो वाहनों को प्रतिदिन सेनेटाइज कराया जाये तथा बैठने की व्यवस्था में सुरक्षित दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।

उनके अनुसार सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाये। विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऑनलाइन पठन-पाठन की व्यवस्था यथावत जारी रखी जाये तथा इसे प्रोत्साहित किया जाये। जिन विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध नहीं हैए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलाया जाय। यदि कोई विद्यार्थी आनलाइन अध्ययन करना चाहता है तो उसे सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

शर्मा ने हिदायत दी है कि एक दिवस में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जाय। अवशेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को अगले दिन बुलाया जाय। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख