suvichar

SBI कार्ड ने वीडियो के जरिए शुरू की 'ग्राहक को जानो' सुविधा

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (00:14 IST)
नई दिल्ली। एसबीआई कार्ड ने सोमवार को अपने 'ग्राहक को जानो' (केवाईसी) नियम की प्रक्रिया वीडियो माध्यम से पूरी करने की सुविधा शुरू कर दी। ग्राहकों के अनुभव को आसान बनाने वाली इस सुविधा को कंपनी ने 'वीकेवाईसी' नाम दिया है।

कंपनी ने कहा कि यह सुविधा एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह कागज रहित, डिजिटल बनाएगी। उल्लेखनीय है कि एसबीआई कार्ड देश की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली भारतीय स्टेट बैंक की अनुषंगी है।

कंपनी ने कहा कि वीकेवाईसी से न सिर्फ धोखाधड़ी को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने में आने वाली लागत को करीब-करीब आधा कर देगी।

कंपनी ने देशव्यापी लॉकडाउन और कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट के दौरान आपसी मेलजोल से दूरी के नियमों का पालन करने को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की है।
एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदयाल प्रसाद ने कहा कि हम प्रौद्योगिकी को आगे आकर अपनाने वाली कंपनी हैं। इसके लिए हमने रणनीतिक निवेश किया है और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया है।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख