ramcharitmanas
✕

महाराष्ट्र में 1 मई से आगे भी बढ़ाए जा सकते हैं प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (22:00 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए लागू पाबंदियां स्थिति को देखते हुए 1 मई से भी आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।

टोपे ने यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर जालना में बात करते हुए कहा कि लोग पाबंदियों को लेकर सहयोगात्मक रहे हैं। हालांकि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक नियमों के कुछ उल्लंघन भी सामने आए हैं।

उन्होंने, हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए लागू सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के कुछ मामले सामने आए हैं। हम इन पाबंदियों को 1 मई से आगे बढ़ा सकते हैं, यह स्थिति पर निर्भर करेगा। इन 15 दिनों के परिणामों (जब प्रतिबंध लागू होंगे) की समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
मंत्री ने कहा, मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि लोग पाबंदियों को लेकर सहयोगात्मक रहे हैं।मंत्री संक्रमण के मामलों को काबू में करने के लिए कड़े उपाय करने और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने पर जोर देते रहे हैं।राज्य सरकार ने 14 अप्रैल को 'ब्रेक द चेन' पहल के तहत राज्य में कई पाबंदियों की घोषणा की थी।(भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख