Hanuman Chalisa
✕

रोहतक में 22 डॉक्‍टर कोरोना पॉजिटि‍व, इनमें से 14 को लग चुकी थी वैक्‍सीन!

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (14:00 IST)
रोहतक के पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रसूति और महिला रोग विभाग के 22 डॉक्टरों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 22 डॉक्टरों में से 14 डॉक्टरों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। यह जानकारी वहां की स्‍थानीय डॉक्‍टर पुष्पा दाहिया ने दी।

डॉ. पुष्पा दाहिया ने मीडि‍या को बताया कि स्त्री रोग विभाग के 19 PG डॉक्टर, दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक सीनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन 22 डॉक्टरों में से 14 का हाल ही में कोरोना वैक्सीनेशन किया गया था।

दाहिया ने बताया कि गायनी वार्ड में भर्ती तीन मरीज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि लेबर वार्ड ही कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है।

हालांकि अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि जिन डॉक्‍टरों को वैक्‍सीन लग चुकी थी, उन्‍हें वैक्‍सीन लगे कितना समय हो गया था और उनके दोनों डोज पूरे हुए थे या नहीं।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?

अगला लेख