सम्बंधित जानकारी
- देश में कोरोना से 1,62,468 लोगों की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4.55%
- मराठवाड़ा में Corona के 4210 नए मामले, 88 लोगों की मौत
- Covid-19 : मप्र में होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन, गुजरात में बढ़ीं पाबंदियां, पंजाब में स्कूल कॉलेज 10 अप्रैल तक बंद
- मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों के इलाज की नई गाइडलाइन, गंभीर बीमारों का अस्पताल में इलाज, बाकी होम आइसोलेशन में
- उत्तराखंड में अधिक संक्रमण वाले राज्य से आने पर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा हुए Corona संक्रमित
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी चेनम्मा कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। देवेगौड़ा ने ट्वीट कर कहा कि मेरी पत्नी चेनम्मा एवं मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि वे परिवार सहित आइसोलेट हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि मेरा उन लोगों से आग्रह है जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करवा लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया है कि इस मामले में किसी भी तरह पेनिक न फैलाएं।
