suvichar
✕

RML अस्पताल के डीन Corona वायरस से संक्रमित

Updated: रविवार, 24 मई 2020 (14:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल (RML) में अटलबिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान के डीन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
 
अस्पताल में कोविड-19 से निपटने में लगे कर्मियों के प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहे डॉ. राजीव सूद शनिवार को संक्रमित पाए गए।
 
वे इस समय घर में क्वारंटाइन में हैं और अस्पताल के अधिकारी उनके संपर्क में आए अन्य लोगों का पता लगा रहे हैं।
ALSO READ: EPL में Corona virus के 2 और पॉजिटिव मामले
 
मूत्र रोग विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. सूद ने फोन पर कहा कि मुझे बुखार है और ऊपरी श्वसन नली में हल्का संक्रमण है। मैंने कोविड-19 संबंधी अपनी जांच कराई। जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं इस समय घर में क्वारंटाइन में हूं।
 
दिल्‍ली के कई बड़े अस्‍पतालों के मेडिकल स्‍टाफ कोरोना वायरस के संक्रमण की जद में आ चुके हैं। इनमें अस्पतालों में काम करने वाले हेल्थ स्टॉफ, डॉक्टर और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी शामिल हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक दिल्ली में कल रात 12 बजे तक कोरोना वायरस के कुल 13,418 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसमें कल के 508 मामले शामिल हैं। कल 273 लोग ठीक हुए हैं। अभी तक कुल 261 मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

अगला लेख