सम्बंधित जानकारी
- Corona के कारण कांटोंभरी बनी जयपुर के फूलवालों की जिंदगी
- Corona Live Updates : रूस में एक दिन में सर्वाधिक 153 लोगों की मौत
- UP : लखनऊ में 26 मई से खुलेंगे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शर्तों का करना होगा कड़ाई से पालन
- Covid-19 : पुरानी दवाओं से वैज्ञानिक ढूंढ रहे कोरोना की काट, रेम्डेसिविर से जागी उम्मीद
- अभिनेता किरण कुमार Corona के शिकार, खुद को किया होम क्वारंटाइन
EPL में Corona virus के 2 और पॉजिटिव मामले
लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) ने कहा है कि दो अलग क्लबों के 2 और लोग कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। यह लीग के लिए झटका है, जो तीन हफ्ते बाद सत्र को दोबारा शुरू करने के प्रयास में लगी है।
पिछले हफ्ते 3 दिन में कोविड-19 के लिए 996 खिलाड़ियों और क्लबों के स्टाफ के परीक्षण किए गए। ईपीएल ने शनिवार को बयान में कहा कि इनमें से दो क्लबों के दो लोगों के नतीजे पॉजिटिव आए हैं। लीग ने कहा कि खिलाड़ी या स्टाफ जो भी पॉजिटिव पाए गए हैं वे स्वयं को सात दिन के लिए क्वारंटाइन में रखेंगे।
इससे पहले 17 और 18 मई को हुए 748 परीक्षण में तीन क्लबों के 6 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। ये 6 लोग अब भी 7 दिन के पृथकवास से गुजर रहे हैं और हाल में हुए परीक्षण में शामिल नहीं थे। (भाषा)
