Hanuman Chalisa

मुंबई पुलिस का फैसला, वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टीकर व्यवस्था पर रोक

शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (11:20 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस के कारण लगी पाबंदियों के दौरान आपात एवं आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हो, इसलिए हाल में मुंबई पुलिस ने विविध रंग के कोड वाली स्टीकर व्यवस्था शुरू की थी जिसे अब रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
दरअसल शुक्रवार को राज्य पुलिस ने पाबंदियों के दौरान वाहनों की अंतरराज्य एवं अंतरजिला आवाजाही के लिए ई-पास प्रणाली को पुन: शुरू कर दिया जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। कुछ लोगों ने एक ही वक्त पर 2 तरह की प्रणालियां होने पर नाराजगी जताई थी। ऐसे लोगों का कहना था कि मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली स्टीकर प्रणाली तथा राज्य स्तर पर आवाजाही के लिए ई-पास की व्यवस्था होने से लोगों के बीच भ्रम पैदा होगा।

ALSO READ: जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली स्टीकर व्यवस्था को बंद करने का फैसला शुक्रवार को लिया गया और पुलिस उपायुक्त (परिचालन) की ओर से इस बाबत आदेश शुक्रवार रात को जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत मुंबई में निषेधाज्ञा लगाई है। पुलिस ने मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली व्यवस्था पिछले हफ्ते ही शुरू की थी।

ALSO READ: कोरोना काल की कहानियां : बनते-बिगड़ते रिश्ते
 
इस प्रणाली के तहत चिकित्सक, चिकित्साकर्मी और चिकित्सा उपकरणों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के लिए लाल रंग के स्टीकर दिए गए थे जबकि राशन, सब्जियां, बेकरी तथा अन्य खाद्य पदार्थ वाले वाहनों के लिए हरे रंग के स्टीकर थे। आपात एवं आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के वाहनों के लिए पीले रंग के स्टीकर थे।



हालांकि शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने आपात एवं आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों के लिए पूरे राज्य में ई-पास की व्यवस्था शुरू की। एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टीकर व्यवस्था को रोकने के फैसले की जानकारी मुंबई के सभी पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

खमेनेई के बाद ईरान: कितनी बदल जाएगी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख