dharma sangrah
✕

दिल्ली में रेस्तरां बंद, 20 से अधिक लोगों को एकत्र होने पर रोक

Updated: गुरुवार, 19 मार्च 2020 (19:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस (Corona virus) के खतरे को देखते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी रेस्तरां को बंद कर दिया। हालांकि, खाना खरीदकर ले जाने और घर तक खाना पहुंचाने की सुविधा जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सभी सरकारी विभागों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों को गतिविधियों को अलग-अलग बांटने और सभी गैर जरूरी सेवाएं स्थगित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से गैर जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली में कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को देखते हुए 20 से अधिक लोगों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जमावड़े पर रोक रहेगी।

नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई : उन्होंने कहा कि हम काबू करने के स्तर पर कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में सफल हुए हैं और यह समुदाय के स्तर पर नहीं पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को पृथक रहने को कहा गया है वे नियमों का अनुपालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोरोना वायरस से 10 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि एक की मौत हुई है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख