Daily Horoscope
✕

Corona virus : 50% केंद्रीय कर्मचारी करेंगे घर से काम, सरकार का आदेश

Updated: गुरुवार, 19 मार्च 2020 (19:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपने 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देने का गुरुवार को फैसला किया, जबकि शेष कर्मचारी रोजाना कार्यालय आएंगे, लेकिन वे 3 अलग-अलग अवधि के लिए आएंगे।

कार्मिक मंत्रालय ने आदेश में कहा कि सभी विभागों के प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि समूह बी और सी के 50 फीसदी कर्मचारी रोजाना कार्यालय आएं और शेष 50 प्रतिशत को घर से काम करने का निर्देश दिया जाना चाहिए। आदेश में कहा गया, सभी विभागों के प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे समूह बी और सी के कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक रोस्टर बनाएं और उन्हें एक हफ्ते के अंतराल पर कार्यालय आने का निर्देश दें।

हालांकि पहले हफ्ते के रोस्टर पर फैसला करने के लिए विभागों के प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे कार्यालय के नजदीक रहने वाले या अपने वाहन से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को शामिल करें। कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि कार्यालय आने के लिए सभी कर्मचारियों का समय अलग-अलग होना चाहिए।

आदेश में कहा गया, यह सलाह दी जाती है कि काम करने के घंटों के लिए कर्मचारियों के 3 समूह बनाए जाएं और उन्हें सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे, सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे और सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 6 बजे का समय आवंटित किया जाए।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख