Daily Horoscope
✕

अगर 20 मिनट हवा में रहा तो मर जाता है वायरस, जानिए कैसे फैलता है और कैसे शरीर में रहता है जिंदा कोरोना वायरस?

Updated: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (13:11 IST)
कोरोना को लेकर एक चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है। यह रिसर्च इंग्लैंड की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने की है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा के संपर्क में आने पर करीब 20 मिनट के भीतर कोरोना वायरस 90 प्रतिशत तक कमजोर हो जाता है। रिसर्चर्स ने इसका कारण हवा में नमी और कार्बन डाइऑक्साइड की कमी को बताया है।

आखि‍र कैसे पसरता है संक्रमण?

रिसर्च में कहा गया है कि हवा वायरस के कणों को सुखा देती है। साथ ही, हवा में कार्बन डाइऑक्साइड की कमी होने के कारण वायरस का pH लेवल बढ़ जाता है। ये दोनों चीजें होने की वजह से वायरस कुछ ही मिनटों में संक्रमण फैलाने की क्षमता खो देता है।

शरीर में कैसे जिंदा रहता है वायरस?
वि‍शेषज्ञों का इस बारे में कहना है कि कोरोना वायरस नमी और कार्बन डाइऑक्साइड की अधिक मात्रा वाले वातावरण में ज्यादा समय तक जीवित रहता है। चूंकि उसे ये दोनों ही चीजें हमारे फेफड़ों में मिल जाती हैं, इसलिए ये हमारे शरीर को आसानी से नहीं छोड़ता। इसलिए मास्क और सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है।

रिसर्च में यह भी सामने आया कि ऑफिस जैसी जगह, जहां के वातावरण में नमी 50 प्रतिशत से कम होती है, वहां वायरस केवल 5 सेकंड में ही अपनी संक्रमण फैलाने की 50% क्षमता खो देता है। हालांकि स्टीम रूम या शॉवर रूम में नमी होने के कारण वायरस की ताकत ज्यादा देर तक बनी रहती है। फिर भी, दोनों स्थितियों में वायरस 20 मिनट के अंदर 90% तक कमजोर हो ही जाता है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, स्टडी के लीड वैज्ञानिक जोनाथन रीड का कहना है कि इस समय सभी लोग हवादार जगहों और वेंटीलेशन पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन सही मायने में देखा जाए, तो संक्रमण होने का सबसे ज्यादा खतरा संक्रमित व्यक्ति के करीब रहने पर होता है। इसलिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाना बहुत जरूरी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख