Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में हेलिकॉप्टर से भेजे जा रहे रेमडेसिवीर इंजेक्शन,भिलाई से ट्रेन से आएगी ऑक्सीजन

इंदौर से हेलिकॉप्टर से कई जिलों रेमडेसिवीर इंजेक्शन की हो रही सप्लाई

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (12:40 IST)
भोपाल। कोरोनावायरस से गंभीर रुप से संक्रमित लोगों को सही समय पर रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए सरकार अब जिलों में हेलिकॉप्टर के जरिए इंजेक्शन भेज रही है। आज इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे कुल 9264 रेमडेसिवीर इंजेक्शन को चौपर से भोपाल,रतलाम,खंडवा भेजा जा रहा है। रेमडेसिवीर के 200 बॉक्स में से 42 बॉक्स भोपाल, 7 रतलाम और 4 खंडवा पहुंचाए जाएंगे। इसी तरह स्टेट प्लेन से 19 बॉक्स ग्वालियर, 18 रीवा, 39 जबलपुर और 14 सागर पहुंचाये जाएंगे‌। वहीं 57 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्स इंदौर के लिए रखे जाएंगे। 
 
इससे पहले बुधवार को प्रदेश में कुल 3,890 यूनिट रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की गई है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में 275 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन पी.नरहरि के मुताबिक रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्माताओं को मध्यप्रदेश में इनकी सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इंजेक्शन के अवैध विक्रय, एम.आर.पी से अधिक मूल्य पर बिक्री तथा कालाबाजारी न हो इसके लिए औषधि निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। 
भिलाई से ट्रेन से आएगी ऑक्सीजन-मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बाद अब ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट से आज से 90 टन ऑक्सीजन भेजी जाएगी। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान से ऑक्सीजन भेजे जाने को लेकर बात की थी। 

वहीं बढ़ती ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश में नई 8 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर यूनिट भी लग रही हैं। उज्जैन, शिवपुरी, सिवनी और खंडवा में यह शुरू हो गई हैं। शेष चार जिले मंदसौर, रतलाम, मुरैना और जबलपुर में लग रही हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर यूनिट से हवा से ऑक्सीजन को पृथक कर मरीजों के लिए उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही एक अन्य कंसंट्रेटर उपकरण रोगियों के चेहरे पर लगाकर उपयोग में लाया जा रहा है। प्रदेश में अभी 180 कंसंट्रेटर हैं। इसके अलावा 750 कंसंट्रेटर अतिरिक्त मिल रहे हैं। कुल 2 हजार कंसंट्रेटर का अनुरोध किया गया है, जिसकी आपूर्ति हो रही है। 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख