Daily Horoscope
✕

रिलायंस का बड़ा फैसला, 12.2 लाख लोगों को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन

Updated: शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (13:33 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग में अब बड़े औद्योगिक समूह भी सामने आ रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के कोरोना वैक्सीन का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है। एक अनुमान के अनुसार रिलायंस अपने कर्मचारियों और उनके परिवार को मिलाकर करीब 12.2 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च उठाएगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। नीता अंबानी ने पत्र में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में 'रिलायंस फैमिली डे' के मौके पर नीता अंबानी और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि जैसे ही जरूरी परमिशन मिलेगी, वे रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे।

पत्र में नीता अंबानी ने आगे कहा कि मुकेश और मेरा मानना है कि अपनों की खुशियों और सेहत का ख्याल रखने से ही परिवार बनता है और इसी बड़े परिवार का नाम है, रिलायंस-फैमिली। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि अब यह कुछ ही समय की बात है, देश कोरोना से जंग जीत जाएगा। आशा, विश्वास और आनंद के साथ देश एक नए दौर में कदम रखेगा।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि आप सभी के सहयोग से हम जल्द ही इस महामारी से निजात पा लेंगे। साथ ही उन्होंने आगाह भी किया कि कोरोना अभी गया नहीं है हमें कोरोना के विरुद्ध पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी है। हम कोरोना से लड़ाई के आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इस पर काबू पा लेंगे। पत्र का अंत करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि मुझे भरोसा है 'कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा'।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख