Govardhan puja
✕

प्रिकॉशन डोज के लिए 8 जनवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, SMS से मिलेगी जानकारी, जानें आपके हर सवाल का जवाब

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (09:49 IST)
भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर के बीच देश में 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज लगाए जाने की शुरुआत होगी। हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को ही प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा।गौरतलब है कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जनवरी से प्रिकॉशनरी डोज लगाए जाने का ऐलान किया था। देश में प्रिकॉशनरी डोज के दायरे में आने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या करीब 3 करोड़ और 60 साल की उम्र से बुजुर्गों की संख्या 11 करोड़ से अधिक है। 
 
प्रिकॉशन डोज की 8 जनवरी से रजिस्ट्रेशन-10 जनवरी से लगने वाली प्रिकॉशन डोज के  8 जनवरी से कोविन एप/कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए वहीं लोग अप्लाई कर सकेंगे, जिन्हें कोरोना की दूसरी डोज लगे हुए 9 महीने का समय हो चुका है। प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र सभी लोग ऑनलाइन के साथ-साथ वैक्सीनेशन सेंटर पर करवा सकते हैं पंजीयन।
 
अपॉइंटमेंट की जानकारी SMS से-प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र लोगों को को-विन सिस्टम  एसएमएस के जरिए सूचित करेगा। स्वास्थ्य विभाग के पास कोविन एप पर दोनों डोज की पूरी सूची है। प्रिकॉशन डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद डेटा के मुताबिक मैसेज भेजा जाएगा। ऐसे लोग जिनको दोनों डोज लग सके है उनको ही प्रिकॉशनरी डोज लगाया जाएगा। तीसरी डोज लगाए जाने के बाद प्रिकॉशन डोज का सर्टिफिकेट जारी होगा। 
 
किनको लगेगी प्रिकॉशन डोज?-10 जनवरी से लगने वाली प्रिकॉशन डोज हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर,  60 से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को ही प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस, रेवन्यू,नगर निगम और पंचायत से जुड़े कर्मचारी शामिल होंगे।
 
आपको प्रिकॉशन डोज में कौन से वैक्सीन लगेगी?-आपको प्रिकॉशन डोज में वहीं वैक्सीन लगाई जाएगी जो वैक्सीन आपको पहली और दूसरी डोज में लगी है। उदाहण के तौर पर अगर आपको कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगी है तो प्रिकॉशन डोज भी कोवैक्सीन की लगेगी। 
 
कहां लगेगी प्रिकॉशन डोज?- हेल्थ वर्कर्स को उनके ही संस्था में टीकाकऱण होगा। वहीं अन्य पुलिस, रेवन्यू, नगर निगम और पंचायत से जुड़े फ्रंटलाइन वर्कर्स का उनके ऑफिस में भी जाकर टीकाकरण किया जाएगा। 
 
बीमारियों से पीड़ितों को प्रिकॉशन डोज-10 जनवरी से लगने वाली प्रिकॉशनरी डोज में 60 साल से अधिक के उन बुजुर्गो का भी वैक्सीनेशन होगा जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। ऐसे बुजुर्ग जो डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कैंसर के साथ  किडनी और लीवर जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित है उनको प्रिकॉशनरी डोज लगाई जा सकेगी।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख