dharma sangrah

राहतदायी खबर, कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी, मृत्यु दर भी घटी

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (11:31 IST)
नई दिल्ली। देश में प्राणघातक कोरोनावायरस (कोविड-19) से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके कारण इसके सक्रिय मामले कम हो रहे हैं और यह घटकर 9,07,883 पर आ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 82,203 कोरोना मरीज ठीक हुए जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
ALSO READ: खतरनाक, हर 5 में से 4 कोरोना मरीज मानसिक रूप से बीमार
57 लाख से अधिक स्वस्थ, 75 हजार से अधिक मामले : देश में अब तक 57,44,693 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 72,049 नए लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 67,57,132 हो गया है।
 
इससे पहले रविवार को 82,259 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए थे जबकि संक्रमण के 75,829 मामले आए थे। इसी तरह सोमवार को रिकवरी और संक्रमण के मामलों की संख्या क्रमश: 76,737 और 74,442 रही। वहीं मंगलवार को 75,787 लोगों ने इस जानलेवा विषाणु को मात दी थी जबकि 61,267 नए लोग इसकी चपेट में आए थे।
ALSO READ: कोरोनावायरस: क्या संक्रमण फैलने की गति में कमी आई है?
1 लाख से अधिक लोगों की मौत : पिछले 24 घंटों में 986 संक्रमितों की मौत होने के बाद देश में अब तक इस महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1,04,555 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 9.07,883 है। देश में इस समय मामलों का प्रतिशत 13.44 और रोगमुक्त होने वालों की दर 85.02 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.55 फीसदी रह गई है।
 
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 2,47,468 : कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 5.253 कम होकर 2,47,468 रह गए हैं जबकि 370 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 38,717 हो गई है। इस दौरान 17,141 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,79,726 हो गई। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख