Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, कोरोनावायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 57 हजार 584 मरीज ठीक

सोमवार, 17 अगस्त 2020 (17:17 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 हजार 584 मरीजों के ठीक होने के साथ ही देश में कोविड-19 (Covid-19) से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या सोमवार को 19 लाख से अधिक हो गई। इससे संक्रमण से उबरने की दर भी 72 प्रतिशत से अधिक हो गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े से मिली।
 
भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20 लाख के करीब (19,19,842) हो गई है जबकि अभी देश में 6,76,900 मरीज उपचाराधीन हैं जो कि वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों का मात्र 25.57 प्रतिशत है।
 
ठीक हुए मरीजों की संख्या और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह वर्तमान में 12,42,942 है। ठीक होने की दर वर्तमान में 72.51 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसा एक प्रभावी रोकथाम रणनीति के सफल एवं समन्वित कार्यान्वयन, गंभीर रोगियों के मानकीकृत क्लीनिकल प्रबंधन के साथ ही सक्रिय एवं व्यापक जांच के चलते हुआ है।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के विभिन्न तरह के मरीजों के लिए एक मानक देखभाल प्रोटोकॉल का पालन किया है। इसमें हल्के, मध्यम और गंभीर रूप से बीमार रोगी शामिल हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा क्लीनिकल प्रबंधन के लिए एक मानक देखभाल प्रोटोकॉल तैयार किया गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन रणनीति से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। भारत हर दिन ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
मंत्रालय ने कहा कि मामलों की शुरुआती पहचान से हलके और मध्यम लक्षण वाले मरीजों को समय पर पृथकवास में भेजना सुनिश्चित करने में मदद मिली है और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने से मामलों का समय पर और प्रभावी प्रबंधन होता है। मृत्यु दर और कम होकर 1.92 फीसदी हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोविड-19 के एक दिन में 57,981 नए मामले सामने आने से कुल मामले सोमवार को बढ़कर 26,47,663 हो गए। वहीं 941 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 50 हजार से अधिक हो गई।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कोविड-19 की पहचान के लिए की गई कुल जांच की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है। (भाषा)
 

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख