suvichar

सबरीमाला तीर्थयात्रा के लिए Covid 19 निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने की सिफारिश

Updated: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (09:18 IST)
कोच्चि। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में कोविड-19 महामारी के बीच अगले महीने शुरू होने जा रही वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए अदालत द्वारा नियुक्त अधिकारी ने कतार लगने से रोकने, बच्चों और बुजुर्गों की यात्रा पर रोक लगाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य करने की सिफारिश की है।
ALSO READ: जान लीजिए कोरोनाकाल में रेलयात्रा के नए नियम, तोड़े तो जाना पड़ सकता है जेल!ALSO READ: जान लीजिए कोरोनाकाल में रेलयात्रा के नए नियम, तोड़े तो जाना पड़ सकता है जेल!
केरल उच्च न्यायालय में दाखिल अपनी रिपोर्ट में सबरीमाला विशेष आयुक्त एम. मनोज ने कहा कि 16 नवंबर से शुरू हो रहे तीर्थ सत्र के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर खतरा है, जब 2 महीने की अवधि में लाखों लोग पहाड़ी पर स्थित तीर्थस्थल पहुंचेंगे। रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि इस खतरे से बचने के लिए अधिकारियों को दुकानों, होटलों, पेयजल आपूर्ति, शौचालय और कर्मचारियों के निवास में स्वच्छता सुनिश्चित करनी चाहिए।
 
हाल में दाखिल रिपोर्ट में कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमणमुक्त होने के प्रमाण पत्र को अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया है। गौरतलब है कि केरल सरकार ने 28 सितंबर को घोषणा की थी कि वह भगवान अयप्पा के मंदिर के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा का आयोजन कराने के लिए कदम उठा रही है और कोविड-19 नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख