dharma sangrah
✕

कोरोना के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में रेट तय,भोपाल में कोविड केयर अस्पताल लगभग फुल

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (14:53 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई शहरों में कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक देने और बड़ी संख्या में लोगों के पॉजिटिव आने के बाद सरकार अब हरकत में आ गई है। कोरोना की आड़ में लोगों से अनाप-शनाप पैसे वसूलने वाले प्राइवेट अस्पतालों पर सरकार ने नकेल कस दी है। सरकार ने एक बार फिर नर्सिंग होम और निजी हॉस्पिटल में कोविड-19 के इलाज की दरें निर्धारित कर दी है। 
ALSO READ: भोपाल में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी के पार,महाराष्ट्र के बाद संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज
सरकार के नए निर्देश के बाद अब प्रदेश के सभी नर्सिंग होम और प्राइवेट हॉस्पिटल को कोविड-19 के इलाज की निर्धारित दरों को रिसेप्शन काउंटर पर प्रदर्शित करना जरूरी होगा। इसके साथ ही मरीज और मरीजों के परिजन को मांगने पर इलाज की निर्धारित दरों को उपलब्ध कराना होगा। आदेश में कहा गया है कि नर्सिंग होम, प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना इलाज की दर पहले से निर्धारित दरों से 40 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकेगी।
ALSO READ: मध्यप्रदेश के 7 शहरों में अब रविवार का लॉकडाउन, 20 से अधिक केस वाले जिलों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन
कोविड अस्पतालों में बेड की कमी-राजधानी भोपाल में कोरोना विस्फोट के बाद कोविड अस्पतालों में बेड करीब-करीब फुल हो गए है। राजधानी में बनाए गए पांच कोविड हॉस्पिटल में जनरल के साथ आईसीयू बेड अब खाली नहीं है। ऐसे में अब लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल की ओर रुख करना पड़ रहा है। वहीं सरकार ने सरकारी हॉस्पिटलों में कोविड बेड बढ़ाने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया अस्पताल का दौर कर वहां व्यवस्थाएं बढ़ाए जाने के निर्देश दिए है। हमीदिया अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए 400 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ टीबी अस्पताल में ऑक्सीजन सहित  100 नए बेड तैयार किए जा रहे है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख