dharma sangrah
✕

एयरपोर्ट पर होगा रैंडम कोरोना टेस्ट, इंटरनेशनल यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (00:57 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का शनिवार से रैंडम कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच परीक्षण किया जाएगा। नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों को इसके लिए चुने गए यात्रियों को हवाई अड्डे में स्थित जांच सुविधा तक लाना होगा।

चीन और कई अन्य देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने प्रत्‍येक उड़ान में कुल यात्रियों के 2 प्रतिशत का आगमन के बाद हवाईअड्डे पर रैंडम परीक्षण कराने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डा परिचालकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम जांच के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करना होगा।

इस बारे में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सूचना दे दी गई है। इसकी प्रति सभी अनुसूचित वाणिज्यिक एयरलाइंस को भी भेजी गई है। सूचना में बताया गया, हवाई अड्डे के संचालक अपने संबंधित हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के रैंडम परीक्षण की सुविधा के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे।

सूचना विमानन नियामक डीजीसीए को भेजी गई है। सभी अनुसूचित वाणिज्यिक एयरलाइनों, हवाईअड्डे के परिचालकों के साथ ही राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इसकी प्रतियां भेजी गई हैं। मुंबई हवाईअड्डे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने कोरोनावायरस परीक्षण के लिए 6 पंजीकरण काउंटर और 3 सैंपलिंग बूथ बनाए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख