Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ कोरोनावायरस पॉजिटिव

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (12:30 IST)
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ को भी कोरोनावायरस (Coronavirus) हो गया है। सिंह ने स्वयं सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि बुधवार को जांच कराने पर मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैं लगभग चार-पांच बार अपनी कोरोना की जांच करवा चुका हूं। विधानसभा सत्र के समय भी जांच कराई थी और रिपोर्ट हमेशा नेगेटिव ही आई थी। गत दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आए हों  कृपया अपना ध्यान रखें और स्वयं की जांच कराएं।
 
सिंह की सुबह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वह गत 31 अगस्त से एक सितंबर तक हनुमानगढ़ जिले में विभिन्न जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों से मिले थे। वह मंगलवार को हनुमानगढ़ सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। हनुमानगढ़ में अब उनके संपर्क में आए लोग अपना कोरोना टेस्ट करा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना से पीड़ित होने पर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री रमेश मीणा एवं विधायक हमीर सिंह जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती हैं। (वार्ता)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख