Daily Horoscope
✕

राजस्थान रोडवेज ने 200 मार्गों पर बसें शुरू कीं, 100 मार्ग चिन्हित किए

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (15:38 IST)
जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने 200 से ज्यादा मार्गों पर अपनी बसें बुधवार को फिर शुरू कर दीं। इनमें 3 अंतरराज्यीय मार्ग भी शामिल हैं।
 
रोडवेज के एक अधिकारी ने बताया कि शुरू में 100 मार्ग चिन्हित किए गए थे लेकिन आज बुधवार से 200 से अधिक मार्ग खोल दिए गए। इसमें जयपुर से गुरुग्राम, जयपुर से हिसार तथा झुंझुनू से हिसार के बीच अंतरराज्यीय सड़क मार्ग भी शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि यह कदम राज्य सरकार के लॉकडाउन 5.0 दिशा-निर्देशों के तहत उठाया गया है। निगम के चेयरमैन नवीन जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश, उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश को अंतरराज्यीय बस सेवाएं अगले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी।
 
उन्होंने कहा कि जयपुर से गुरुग्राम मार्ग पर सामान्य बसों के साथ-साथ 3 लग्जरी बसें भी चलेंगी। इनके लिए टिकट ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर से सभी जिला मुख्यालयों को बसें शुरू कर दी गई हैं, जो सुबह 5 से रात 9 बजे तक उपलब्ध होंगी। यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और उनको साथ में सैनिटाइजर रखने की भी सलाह दी जा रही है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख