ramcharitmanas

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में 1760 नए Corona संक्रमित, 14 और लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (01:09 IST)
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के आज 1760 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर 1 लाख 5 हजार 898 हो गई, वहीं 14 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1264 पहुंच गया है।प्रदेश में अब तक 27 लाख 5 हजार से ज्यादा लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामले जयपुर में 340, जोधपुर में 268, कोटा में 139, उदयपुर में 104, अलवर में 94, सीकर में 90, अजमेर में 85, भीलवाड़ा में 60, बीकानेर में 42, हनुमानगढ़ में 36, बांसवाड़ा में 31, बारां में 29, गंगानगर और भरतपुर में 28-28, जालौर और बूंदी में 26-26, नागौर में 44, पाली में 39, डूंगरपुर और चूरू में 25-25, झुंझुनू में 24, टोंक, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 23-23, झालावाड़ ​​​​​​​में 20, सिरोही में 21, धौलपुर में 16, राजसमंद में 14, दौसा में 11, सवाई माधोपुर में 10, प्रतापगढ़ में पांच, बाड़मेर में पांच कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में आज 14 और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जिसमें जोधपुर, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में दो-दो, चूरू, कोटा, सिरोही, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर और पाली में एक-एक मरीज की मौत शामिल है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1264 पहुंच गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में अब तक 27 लाख पांच हजार से ज्यादा लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें एक लाख पांच हजार 898 मामले पॉजिटव मिले हैं जिसमें से 87 हजार मामले 873 रिकवर हो चुके हैं तथा इसमें से 86 हजार 318 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में 16 हजार 761 एक्टिव केस बचे हैं।(वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख