dharma sangrah
✕

Bharat Biotech और Cadila की Corona vaccine परीक्षण के दूसरे चरण में

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (00:40 IST)
नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने मंगलवार को बताया कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech और जाइडस कैडिला (Zydus Cadila) कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) के दूसरे चरण का मानव परीक्षण कर रही हैं, जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तीसरे चरण का परीक्षण जल्द ही शुरू करने वाला है।
 

डॉ.भार्गव ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने बताया कि देश में इस वक्त तीन कोरोना वैक्सीन चिकित्सकीय परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। डॉ. भार्गव ने कहा कि कैडिला की कोरोना वैक्सीन का पहले चरण का मानव परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण के परीक्षण के लिए वालंटियर चुने जा चुके हैं। इस वैक्सीन के तीन डोज लगते हैं 28-28 दिनों के अंतराल पर और अभी तीनों डोज बाकी हैं।

भारत बायोटेक का भी पहला चरण पूरा हो गया है और अभी उसके परिणाम की समीक्षा की जा रही है। भारत बायोटेक ने भी दूसरे चरण के परीक्षण के लिए वालंटियर का चयन कर लिया है और उन्हें दूसरी डोज लगनी बाकी है।
सीरम इंस्टीट्यूट ने कोरोना वैक्सीन के लिए दूसरे चरण के परीक्षण के लिए 100 वालंटियर पर टेस्ट किया और उसके बाद सात-आठ दिन विराम लिया क्योंकि वे तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करना चाहते हैं। सीरम इंस्टीट्यूट देशभर की 14 साइट पर 1500 मरीजों पर तीसरे चरण का परीक्षण करना चाहता है।(वार्ता) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Top News 27 November: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

अगला लेख