biodatamaker

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona से 14 और लोगों की मौत, 1730 नए संक्रमित आए सामने

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (00:51 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1730 नए मामले सामने आने के साथ ही सोमवार को इसकी संख्या बढ़कर 1 लाख 4 हजार 138 तक पहुंच गई, वहीं आज 14 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 1250 हो गई।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 345, जोधपुर में 245, कोटा में 146, अलवर में 129, अजमेर में 122, भीलवाड़ा में 83, बीकानेर में 66, उदयपुर में 56, नागौर में 49, पाली में 47, सीकर में 44, बांसवाड़ा में 38, बूंदी में 32, हनुमानगढ़ में 34, सवाई माधोपुर में 28, चित्तौड़गढ़ में 28, गंगानगर और चूरू में 23-23, जालौर में 22, बारां में 21, टोंक में 19, झालावाड़ में 18, झुंझुनू में 17, डूंगरपुर में 16, सिरोही और राजसमंद में 14-14, भरतपुर में 12, धौलपुर और बाड़मेर में 10-10, करौली में आठ, जैसलमेर में सात, प्रतापगढ़ में तीन एवं दौसा में एक कोरोना संक्रमित मामला सामने आया है।

प्रदेश में आज 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जिसमें जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और जयपुर में दो-दो, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, सीकर, उदयपुर, करौली में एक-एक मौत शामिल है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 1250 मरीजों की जान जा चुकी है।

इसमें जयपुर में सबसे ज्यादा 296 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 119, कोटा में 89, बीकानेर में 90, भरतपुर में 73, अजमेर में 84, पाली में 48, नागौर में 44, उदयपुर में 34, धौलपुर में 23 और सिरोही में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में अब तक 26 लाख 72 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें 86 हजार 162 लोग रिकवर हो चुके हैं तथा 84 हजार 638 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 16726 एक्टिव केस बचे हैं।(वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

अगला लेख