Hanuman Chalisa

COVID-19 in Bihar : बिहार में मिले 1137 नए Corona संक्रमित, 1 लाख 60 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (00:53 IST)
पटना। बिहार में पिछले 24 घंटे में 1137 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे राज्य में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 59 हजार 526 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 13 सितंबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बिहार में कोविड-19 के सबसे अधिक 196 नए मामले पटना में मिले हैं, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 24189 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर में 78, सुपौल में 66, सहरसा में 61, लखीसराय में 53, नालंदा में 52, भागलपुर में 50, औरंगाबाद में 47, पूर्वी चंपारण में 42, मधुबनी में 40, गया में 34, पूर्णिया में 32, अररिया में 29, समस्तीपुर में 27, किशनगंज में 24, गोपालगंज में 23, भोजपुर और मधेपुरा में 21-21, दरभंगा और बेगूसराय में 20-20, बांका में 19, सीवान में 18, मुंगेर में 17, शिवहर, सारण और पश्चिम चंपारण में 15-15, सीतामढ़ी में 14, अरवल में 11, जमुई और रोहतास में 10-10, खगड़िया, वैशाली और शेखपुरा में नौ-नौ, कैमूर में छह, नवादा और जहानाबाद में पांच-पांच तथा कटिहार में तीन लोग कोविड-19 का शिकार हुए हैं।
इसी तरह बिहार से बाहर के सात लोगों का पटना, गया, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में सैंपल जांच के लिए लिया गया। जांच में सभी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।(वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख