Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में 1580 नए Corona पॉजिटिव, 14 और लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (02:08 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से 1580 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को इसकी संख्या बढ़कर 92 हजार 536 हो गई, वहीं 14 और संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1151 पहुंच गया।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक 310 मामले जयपुर जिले में सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर में 200, कोटा में 180, अलवर में 116, अजमेर में 77, बीकानेर में 52, भीलवाड़ा में 38, बारां में 36, बूंदी में 49, सीकर और झालावाड़ में 45-45, राजसमंद में 39, पाली में 37, चित्तौड़गढ़ में 34, नागौर में 33, प्रतापगढ़ में 29, धौलपुर में 27, बाड़मेर में 26, भरतपुर में 23, बांसवाड़ा में 23, उदयपुर में 21, डूंगरपुर में 19, गंगानगर में 18, सिरोही में 16, करौली और चूरू में 15-15, सवाई माधोपुर में 11, झुंझुनू और जैसलमेर में नौ-नौ, जालौर और दौसा में पांच-पांच, टोंक और हनुमानगढ़ में चार-चार नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए।

प्रदेश में सोमवार को 14 मरीजों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में तीन, कोटा, जोधपुर और बीकानेर में दो-दो, अजमेर, अलवर, भरतपुर, चूरू और उदयपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में अब तक 24 लाख 83 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें 92 हजार 536 पॉजिटिव मिले हैं। तथा 76 हजार 427 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं 75 हजार 183 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में 14 हजार 958 एक्टिव मामले बचे है।

कोटा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल कोरोना संक्रमित : राजस्थान में कोटा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आज कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। कोटा मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी लैब की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रिंसिपल को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया।

इसके पहले कोटा मेडिकल कॉलेज के एक अतिरिक्त प्राचार्य और उनकी पत्नी भी दो दिन पहले कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। प्रिंसिपल और अतिरिक्त प्रिंसिपल ने स्वयं को अपने आवासों पर आइसोलेट कर लिया है।

कोटा में अब तक करीब सात दर्जन चिकित्सक कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसके पहले कोटा मेडिकल कॉलेज से संलग्न नए चिकित्सालय के अधीक्षक भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं लेकिन आइसोलेशन के दौरान दो बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उन्हें स्वस्थ घोषित किया जा चुका है।

सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल कई बैंककर्मी कोरोना संक्रमित : श्रीगंगानगर के एक बैंक अधिकारी के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल हुए कई बैंककर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज प्राप्त हुई टेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक नए चिन्हित 21 संक्रमित व्यक्तियों में कई बैंक कर्मचारी हैं, जो पिछले दिनों एक अधिकारी के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल हुए थे। इसके अलावा विभाग के एक चिकित्सा अधिकारी का निजी वाहन चालक भी संक्रमण की चपेट में आया है। इस चिकित्सा अधिकारी की एक बार फिर से कोविड-19 जांच की जा रही है।

विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर जिले में अब कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 970 हो गई है।उधर हनुमानगढ़ जिले में आज 27 और लोग करोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण चमडिया के अनुसार पांच सितंबर को 261 सैंपल जांच के लिए बीकानेर भेजे गए थे। इनमें से 222 की रिपोर्ट निगेटिव और 27 की पॉजिटिव आई है। चार व्यक्तियों कि दुबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठ व्यक्तियों के सैंपल दुबारा मांगे गए। जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अब करीब 500 हो गई है।(वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

देवास में शराब तस्करों ने टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार

Delhi Pollution: बॉर्डर पर सख्ती, इन गाड़ियों की एंट्री पर लगा बैन; दिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम

अगला लेख