Daily Horoscope
✕

राहुल बोले- टीकाकरण के लिए सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण ठीक नहीं, स्मृति ने किया पलटवार

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (23:14 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए ‘सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण’ होने पर सवाल खड़े करते हुए गुरुवार को कहा कि जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उन्हें भी टीका लगना चाहिए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इन उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें भ्रम नहीं फैलाना चाहिए क्योंकि अब लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
ALSO READ: नाखून कुछ बदले-बदले से लगें तो सावधान हो जाइए, कहीं Coronavirus की चपेट में तो नहीं
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, टीके के लिए सिर्फ़ ऑनलाइन पंजीकरण काफ़ी नहीं है। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, कहत कबीर- बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय। समझने वाले समझ गए होंगे। केंद्र सरकार ने पहले से ही वाक-इन रजिस्ट्रेशन के लिए राज्यों को स्वीकृति दे दी है। भ्रम ना फैलाएं, टीका लगवाएं। कांग्रेस ने पिछले दिनों ‘को-विन’ पंजीकरण की अनिवार्यता को लेकर सवाल किया था।
ALSO READ: Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन का डोज लेने वाले नहीं फैला सकते हैं COVID-19?
पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था, हमने कई बार कहा कि यह अनिवार्य नहीं होना चाहिए क्योंकि देश में बहुत सारे लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है। सरकार ने मांग सुनी, लेकिन पूरी नहीं सुनी। अभी सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन निजी अस्पताल के लिए है। हम फिर से कहना चाहते हैं कि सभी जगह को-विन पंजीकरण अनिवार्य नहीं होना चाहिए।(भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख