sundarkand

Monsoon Tracker : IMD की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (22:57 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है और अगले 2 दिन में पश्चिम बंगाल और झारखंड के सभी इलाकों तक यह पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ और इलाकों, महाराष्ट्र के बचे हुए इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और दक्षिण गुजरात भी पहुंच गया है।

विभाग ने बताया, गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाकी बचे इलाकों, पूरे पश्चिम बंगाल और झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में मानसून के अगले 48 घंटे में पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक तेज हवाएं (25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती चक्रण बना हुआ है जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अगले 24 घंटे में मजबूत होने और ओडिशा के ऊपर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया, इसके (निम्न दाब क्षेत्र) प्रभाव से विस्तृत क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी और पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों और उससे जुड़े मध्य क्षेत्र में आज (गुरुवार को) भारी बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: वैक्सीन के 2 डोज के बाद बने चुंबकमैन! जानिए आखिर क्या है मामला
विभाग ने बताया, 11 और 12 जून को ओडिशा के इलाकों में भारी बारिश (20 सेंटीमीटर) बारिश होने की संभावना है।इसी प्रकार 11-13 जून को छत्तीसगढ़ में, 13 जून को पूर्वी मध्यप्रदेश में और 12-13 जून को विदर्भ में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
ALSO READ: मेहुल चोकसी और नीरव मोदी कब तक लाए जाएंगे भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह जवाब
आईएमडी ने बताया कि तटीय इलाकों में निम्न दाब के साथ पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की वजह से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 10 से 15 जून तक और तटीय कर्नाटक में 12 से 15 जून तक मूसलधार बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। केरल में भी 12 से 15 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि कोंकण में 12 से 15 जून के बीच मूसलधार बारिश होगी।
ALSO READ: चीनी वैक्सीन लगवाने के बाद भी भारतीयों को वीजा नहीं दे रहा चीन
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम-पश्चिमोत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में (राजस्थान को छोड़कर) 12 से 14 जून के बीच बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। वहीं उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी 12 जून को मूसलधार बारिश का पूर्वानुमान है।(भाषा) 

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

अगला लेख