Daily Horoscope
✕

महाराष्‍ट्र में बढ़ा ओमिक्रॉन का कहर, राहुल गांधी को नहीं मिली रैली की इजाजत

Updated: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (08:00 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में ओमिक्रॉन के बढ़ते कहर को देखते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मुंबई में रैली की इजाजत नहीं मिली है। महाराष्‍ट्र में तीन दलों की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस ने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

राहुल गांधी की ये रैली 28 दिसंबर को प्रस्तावित है। बीएमसी चुनाव के पहले राहुल की मुंबई रैली कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। बहरहाल कोविड प्रोटोकॉल के तहत बीएमसी और राज्य सरकार ने रैली की इजाजत नहीं दी है। 
 
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने बांबे हाईकोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि मुंबई और महाराष्ट्र भर में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। बाजार खुले हैं। मॉल, और सिनेमाघर सभी खुले हुए हैं। इसलिए राहुल गांधी की मुंबई रैली को भी मंजूरी मिलनी चाहिए।
 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 569 नए मामले सामने आए जिनमें से 2 मरीज ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 5 मरीजों की मौत भी हुई।
 
राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2 नए मरीज ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक लातूर से है और एक पुणे से। ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित दोनों नए मरीज दुबई से लौटे हैं। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख