biodatamaker
✕

मोदी सरकार पर राहुल का वार, 4 चरण के Lockdown पर उठाए सवाल

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (12:20 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना (Corona) महामारी को लेकर सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। यहां तक कि 4 चरणों का लॉकडाउन (Lockdown) भी फेल रहा है।
 
राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए मोदी सरकार से सवाल किया कि लॉकडाउन के फैसले पर सरकार अब क्या सोचती है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के 60 दिन बाद भी कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने पूछा कि अब संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी क्या करेंगे?

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरुआती दौर में कहा था कि यह 21 दिन की लड़ाई है, लेकिन यह लॉकडाउन 4 चरणों का हो गया, जो कि पूरी तरह नाकाम रहा। जबकि, कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रणनीति बताए कि वह संक्रमण रोकने के लिए क्या कर रही है। 
 
उन्होंने सवाल किया कि मजदूरों की मुश्किलों कैसे दूर होंगी। कैश के बजाय कर्ज दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर अर्थव्यवस्था कैसे संभलेगी। आर्थिक पैकेज पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीडीपी का मात्र 1 प्रतिशत कोरोना से लड़ने के लिए दिया गया है। 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख