biodatamaker
✕

PM मोदी पर राघव चड्ढा का तंज, बोले- चुनाव प्रबंधन को छोड़िए, कोविड प्रबंधन शुरू कीजिए...

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (19:18 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए उनसे चुनाव प्रबंधन छोड़कर कोरोना प्रबंधन शुरू करने को कहा। आप नेता ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तेज गति से देश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उतनी ही तेज रफ्तार से भाजपा की चुनावी रैलियां भी बढ़ रही हैं।

आप विधायक ने कहा, देश में कोरोनावायरस संक्रमण से बिगड़ते हालात देखते हुए मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रबंधन छोड़कर कोरोना प्रबंधन शुरू करें। उन्होंने कहा,चुनाव आएंगे और जाएंगे, कृपया करके पहले लोगों की जिंदगियां बचाइए।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,61,500 नए मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,47,88,109 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,501 और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,77,150 हो गई।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

झुंझुनू में दिल दहला देने वाला हादसा; सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूर, 8 की दर्दनाक मौत

देवास में शराब तस्करों के हाथों जान गंवाने वाले टीआई के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, पत्नी को SI के पद पर मिलेगी नौकरी

माफिया के आगे बेबस खाकी, कानून का राज या गुंडाराज?

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

अगला लेख