biodatamaker
✕

अपने पैरों पर खड़े हो गए मुख्तार अंसारी तो सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल!

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (14:21 IST)
कानपुर देहात। मुख्तार अंसारी उत्तरप्रदेश की बांदा जेल में किस समय था, याद है? लेकिन मुख्तार अंसारी को बांदा तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेना पड़ा तब जाकर कहीं मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से लाकर बांदा की जेल में बंद किया गया। पर इस बीच कई बातें निकलकर बाहर आ रही थीं जिसमें कहा जा रहा था कि मुख्तार अंसारी चलने में असमर्थ है और बीमार है।

ALSO READ: यूपी के राज्यमंत्री शुक्ल बोले, मुख्तार के बाद अब अतीक की बारी
 
पर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुख्तार अंसारी पंजाब से जिस एम्बुलेंस से बांदा ले जाए जा रहे थे, उस एम्बुलेंस से उतरते समय पुलिस का सहारा लेने के बाद बिना किसी सहारे के चलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं और उनकी व्हीलचेयर कहीं नहीं दिखाई पड़ रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुख्तार अंसारी को लेकर आम लोगों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
 
सोशल मीडिया पर लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि अपराधी को बचाने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं और कोर्ट से भी झूठ बोल देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि 'वेबदुनिया' नहीं करता है।

ALSO READ: पूर्वांचल में माफ़िया डॉन: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की कहानी
 
कहां का है वीडियो?- सूत्रों की मानें तो पंजाब से मुख्तार अंसारी को लेकर चली यूपी पुलिस की टीम 7 अप्रैल बुधवार देर रात को कानपुर देहात पहुंची थी। इसी दौरान मुख्तार अंसारी ने एम्बुलेंस में बैठे एक पुलिस अधिकारी से लघुशंका जाने की बात कही थी। जिस पर पुलिस के अधिकारी के निर्देश पर जिस एम्बुलेंस से मुख्तार अंसारी को बांदा ले जाया जा रहा था, उसे अचानक कानपुर देहात के सट्टी थाने के अंदर खड़ा किया गया था और थाने के अंदर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार अंसारी को एक सिपाही सहारा देकर बाहर निकालते हुए नजर आ रहा है। लेकिन फिर बिना सहारे थाने के अंदर बने बाथरूम में लघुशंका करने के लिए जाते हुए नजर आ रहा है। कुछ देर के बाद एक बार फिर एम्बुलेंस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कानपुर देहात के सट्टी थाने से बाहर निकलकर बांदा के लिए रवाना होती हुई दिख रही है।
 
कहां गई व्हीलचेयर?- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मुख्तार अंसारी के इस वीडियो को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि व्हील चेयर पर दिखने वाला मुख्तार अंसारी अचानक अपने पैरों पर कैसे खड़ा हो गया? कहां चली गई मुख्तार अंसारी की व्हीलचेयर? वीडियो को देखने के बाद हमसे बातचीत करते हुए बीटेक के छात्र रजनीश ने कहा कि वीडियो पर कोई सवाल नहीं खड़ा करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि मुख्तार अंसारी को कौन सी बीमारी है। लेकिन पंजाब के जितने भी वीडियो उन्होंने टीवी पर देखे हैं, सभी वीडियो पर मुख्तार अंसारी व्हीलचेयर पर ही नजर आए हैं और कई बार तो पुलिस वाले हाथ लगाते हुए गाड़ियों में बैठते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन यहां पर ठीक इसके उल्टा वीडियो में देखने को मिल रहा है। निश्चित तौर पर यह वीडियो देखने के बाद बहुत सारे सवाल हैं, जो खड़े होते हैं। (वार्ता)
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

अगला लेख