Daily Horoscope
✕

डॉक्टर साहब! क्या दाढ़ी-मूंछ वालों को Corona से ज्यादा खतरा है?

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (16:23 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर डॉक्टरों के पास लोगों के उत्सुकता भरे सवालों की बाढ़ आ गई है, जिनमें कई बार गंभीर सवाल पूछे जाते हैं तो कई बार बेहद बेवकूफाना प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं।
 
आपात स्थिति को छोड़कर लक्षणों की शारीरिक जांच न करवाकर, टेलीफोन पर ही सवाल पूछे जा रहे हैं और डॉक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए घबराहट में किए जा रहे मरीजों के सवाल का जवाब देने में व्यस्त हैं।
 
क्लिनिक और अस्पतालों में आमतौर पर लगने वाली कतार भले ही न दिख रही हो, लेकिन डॉक्टर पहले की ही तरह व्यस्त हैं और टेलीविजन, अस्पतालों और सोशल मीडिया पर हेल्पलाइन सवालों से पटी पड़ी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सवाल कई हैं और चौंकाने वाले भी हैं।
 
आम सवाल लक्षण और रोकथाम से जुड़े हुए हैं- 'क्या गर्मी से कोरोना वायरस मर जाएगा?, क्या बाहर का खाना या मांसाहारी खाना खाने से बचना चाहिए?, क्या सिगरेट पीने से ठीक होने की संभावना कम हो जाती है?, क्या मास्क उपयोगी है?, क्या सैनिटाइजर साबुन से बेहतर हैं?, क्या मेरे परिवार के बुजुर्गों पर खतरा ज्यादा है?'
 
कई बार यह घबराहट मासूमी या बेवकूफी भरे सवाल लेकर आती है, जिसका जवाब देने में डॉक्टर जूझते नजर आते हैं- 'क्या चीन से आने वाले पत्र से संक्रमण फैल सकता है?, क्या चीन में बने उत्पादों से हमें कोविड-19 का संक्रमण हो सकता है?, क्या गर्म पानी पीने से वायरस मर जाएगा?, क्या भारतीय अन्य के मुकाबले कोरोना वायरस से ज्यादा प्रतिरक्षित हैं?, क्या टाइल्स वाले घरों में जोखिम ज्यादा है?, “दाढ़ी और मूंछ रखने वाले लोगों में बीमारी का खतरा ज्यादा है?, क्या धूप सेकने से वायरस मर जाएगा?'
 
गोवा के पोर्टिया मेडिकल के निदेशक विशाल सहगल ने कहा कि तीन मार्च से शुरू हुई उनकी व्हाट्सऐप चैटबोट सेवा को करीब 16 देशों से 15 लाख से ज्यादा सवाल प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, उन्हें हर दिन उनकी हेल्पलाइन पर कोविड-19 से संबंधित 100 से ज्यादा पूछे जाते हैं।
 
सहगल ने बताया कि लोगों में कोविड-19 को लेकर बहुत घबराहट और संदेह है। ये अधिकतर वायरस क्या है, यह कैसे काम करता है और क्या सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने चाहिए से जुड़े हैं। लक्षण नजर आने पर क्या किया जा सकता है, इस बारे में बहुत सवाल पूछे जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन कई बार सवाल बड़े बेतुके होते हैं जैसे, ‘क्या यह सच है कि बीयर पीने से कोरोना वायरस संक्रमण नहीं होगा।' कुछ डॉक्टरों का कहना है कि जैसे-जैसे मामले बढ़ रहे हैं, उसी हिसाब से ‘बेवकूफी' का स्तर भी बढ़ रहा है। लेकिन, बीमारी के कारण हर दिन कई जान जा रही हैं, इसलिए धैर्य रखना अहम है। (भाषा)
 
 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख