biodatamaker
✕

कोरोना का खौफ, 1 महीने के लिए आगे बढ़ाई गईं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (20:29 IST)
चंडीगढ़। देश के राज्यों में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। लॉकडाउन और नाइटकर्फ्यू जैसे फैसले भी राज्य सरकारें ले रही हैं। इस बीच पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा को एक महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

12वीं की परीक्षा को अब 20 अप्रैल से शुरू करने का फैसला निर्णय लिया गया है, जो 22 मार्च को शुरू होनी थी। इसी तरह 10वीं की बोर्ड परीक्षा को 4 मई से शुरू करने का फैसला किया है। पहले यह परीक्षा 9 अप्रैल से शुरू होनी थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12वीं तक स्कूलों को पहले ही बंद कर दिया गया है।
ALSO READ: राष्ट्रव्यापी हड़ताल से सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को शिक्षा बोर्ड के उच्च अधिकारियों की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों और CBSE सहित अन्य बोर्ड की डेटशीट पर चर्चा की गई।
ALSO READ: कोरोना का खौफ, क्या 31 मार्च 2021 तक रद्द कर दी गई हैं सभी ट्रेनें? जानिए सच
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल बोर्ड ने परीक्षाओं को एक महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। पंजाब में हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए लगभग 7 लाख विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में बैठते हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख