sawan somwar

पंजाब सरकार ने राज्य में सप्ताहांत लॉकडाउन का दिया आदेश, रात का कर्फ्यू 2 घंटे बढ़ाया

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (00:08 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सोमवार को सप्ताहांत लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया और कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए रात के कर्फ्यू की अवधि 2 घंटे बढ़ा दी। राज्य सरकार ने साथ ही दुकानें शाम 5 बजे तक बंद करने का भी आदेश दिया।
ALSO READ: इस देश में मिला अब तक का सबसे घातक Coronavirus स्ट्रेन
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, पंजाब में कोविड-19 मामलों में निरंतर और तेज बढ़ोतरी होने के कारण मंत्रिमंडल ने प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे लॉकडाउन लगाने और शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का आज फैसला किया।
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
आप सभी से आग्रह करते हैं कि घर पर रहें और यदि बहुत आवश्यक हो तो ही बाहर निकलें। आपके पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को यहां कैबिनेट बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, सभी दुकानें सोमवार से शुक्रवार शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब रात का कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रतिदिन लागू रहेगा। वर्तमान में कर्फ्यू पाबंदी प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहती है। राज्य में रविवार को कोविड-19 के 7,014 नए मामले सामने आए थे।(भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, Gen-G और Gen-अल्फा के लिए किया बड़ा एलान

1971 युद्ध का वो 'संत', जिसके नाम से कांपती थी पाकिस्तानी टैंक रेजिमेंट : पढ़िए महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह की शौर्य गाथा

आजादी के 80 साल : अगर भगत सिंह और सरदार पटेल आज लौट आएं तो क्या पूछेंगे?

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

अगला लेख