ganesh chaturthi
✕

Covid-19 : पूरा पुणे शहर 3 मई तक निषिद्ध क्षेत्र घोषित, 84 नए मामले, 80 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (01:17 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर को सोमवार को पुणे महानगर पालिका द्वारा 3 मई तक निषिद्ध क्षेत्र (कन्टेनमेंट जोन) घोषित कर दिया गया है।पुणे महानगर पालिका के आयुक्त शेखर गायकवाड़ द्वारा जारी आदेश के आलोक में पुलिस ने पहले से लागू प्रतिबंध को बढ़ा दिया है।
 
पुलिस संयुक्त आयुक्त रवींद्र शिस्वे ने कहा, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हमने पुणे शहर में पहले से ही कर्फ्यू लागू किया है। उन्होंने कहा कि दिन में कुछ समय के लिए प्रतिबंध में ढील दी गई थी ताकि लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।
 
सोमवार को पुणे में कोरोना वायरस के 84 मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,384 हो गई और बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई।
 
पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 3 और लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 71 मामले पुणे शहर से, पिंपरी-चिंचवड़ से 11 और जिले के ग्रामीण भागों से 2  मामले सामने आए हैं।
 
पुणे पुलिस के 9 कर्मी कोरोना संक्रमित : पुणे पुलिस के 9 कर्मी अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए है। पुलिस आयुक्त के वेंकटेशम ने बताया कि इनमें से 7 एक ही पुलिस थाने से हैं। इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों को पृथक किया गया है।
 
पुणे शहर में पुलिस थानों में से एक से संबद्ध एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी 17 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद कुछ और पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख