dharma sangrah

Lockdown के विरोध में यूरोप के शहरों में प्रदर्शन, लंदन में कई लोग गिरफ्तार

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (14:35 IST)
फ्रैंकफर्ट। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों के विरोध में यूरोप के कई शहरों में शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किए। पोलैंड में जहां प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े गए, वहीं लंदन के हाइड पार्क में एकत्र भीड़ से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जर्मनी के कई शहरों में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए, जिसके कारण पुलिस को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती करनी पड़ी। स्टटगार्ट शहर की पुलिस ने कहा कि पांच हजार की संख्या तक लोगों को प्रदर्शन की अनुमति थी लेकिन संख्या बढ़ने पर लोगों को अन्य खुले स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए।

वहीं, म्यूनिख के एक बड़े मेला स्थल पर अनुमति के अनुसार एक हजार प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। बर्लिन के मध्य एलेक्जेंड्राप्लेट्ज स्क्वायर पर कई दर्जन प्रदर्शनकारियों ने तेज संगीत के माध्यम से वायरसरोधी नियमों के प्रति विरोध दर्ज करवाया।

पोलैंड की राजधानी में लॉकडाउन की पाबंदियों के विरोध में हुए प्रदर्शन में एक सीनेटर समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले भी छोड़े।
इस बीच, ब्रिटेन में भी लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शनकारी लंदन के हाइड पार्क में एकत्र हुए और इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने 'आजादी' के नारे लगाए। लंदन पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया।(भाषा) 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख