ramcharitmanas

COVID-19 : चीन में और स्कूलों को खोला गया, विमान संचालन शुरू

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (14:34 IST)
बीजिंग। चीन में रविवार को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के 5 नए मामले सामने आए। वहीं वाणिज्यिक केंद्र शंघाई ने कुछ स्कूलों को फिर से खोलने और एयरलाइनों ने विमानों का संचालन शुरू करने की घोषणा की।

नए मामलों में से 2 आयातित मामले हैं और 3 उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन से सामने आए। शंघाई में छात्र वायरस की जांच कराने और स्कूलों में सामाजिक दूरी बरतने के बजाय ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का विकल्प अपना रहे हैं।

बीजिंग और अन्य शहरों की तरह शंघाई ने परीक्षाओं की तैयारी कर रहे माध्यमिक और हाईस्कूलों के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू कर दी हैं।

पिछले महीने मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया था लेकिन जिलिन में एक व्यक्ति की मौत को संक्रमण से जोड़कर देखा गया है। इसके साथ ही चीन में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 4,634 हो गई और 82,947 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

कोविड-19 के इलाज के लिए अब केवल 86 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि इससे संक्रमित 519 अन्य लोग पृथक-वास में हैं। देश में गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए कई पर्यटक स्थल फिर से खोल दिए हैं। हालांकि सामाजिक दूरी के सख्त नियम अब भी लागू हैं।(भाषा) 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

अगला लेख