dharma sangrah
✕

प्रियंका गांधी का आरोप, Coronavirus की जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठे हैं योगी आदित्यनाथ

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (17:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कोरोना संकट के समय उत्तरप्रदेश में अव्यवस्थाओं की जानकारी लगातार सामने आ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठे हैं।
 
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही संभल में एम्बुलेंस न होने के चलते परिजनों को शव ठेले पर ले जाना पड़ा था। उसी तरह की अमानवीय घटना अब हापुड़ में घटी। समाचारों के अनुसार परिजनों को शव ई-रिक्शा पर ले जाना पड़ा। 
कांग्रेस की उत्तरप्रदेश प्रभारी ने दावा किया कि कल ही लखनऊ से लापरवाही के दो मामले आए जिसमें से एक की मौत भी हो गई। पत्रकारों का कहना है कि संख्या कम दिखाने के लिए नोएडा में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। मेरठ में स्वास्थ्यकर्मियों को खराब पीपीई किट और शील्ड दिए गए। 
 
प्रियंका ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्यवस्थाओं के सैकड़ों समाचार आ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री कोरोना को सदी का कमजोर वायरस बताकर और झूठे प्रचार के जरिए जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठे हैं। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने की अफवाह

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख