ganesh chaturthi

सोनिया के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित, लोगों से की अपील

Updated: शुक्रवार, 3 जून 2022 (11:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोरोना संक्रमित हो गई। उन्होंने ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की।
 
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के हल्के लक्षण है। सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की।
 
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार रात अपनी 2 दिवसीय लखनऊ यात्रा में कटौती करते हुए बुधवार रात दिल्ली वापस आ गई थी।
 
कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। हालांकि वह 8 जून को नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होंगी।
 
ईडी ने समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को समन जारी किया था।
 
 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख