suvichar

प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियों ने G7 से 20 प्रतिशत कोविड टीके दान करने का किया आग्रह

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (17:00 IST)
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस, ओलिविया कोलमैन, लियाम नीसन जैसे कलाकारों और गायिका कैटी पेरी सहित कई हस्तियों ने यूनिसेफ के एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पत्र में समूह 7 के सदस्य देशों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कोविड टीकों का 20 प्रतिशत हिस्सा उन देशों को दान करें जिन्हें इसकी सख्त आवश्यकता है।

ALSO READ: हार्ट के मरीज कोरोना से ऐसे बचे, अपनाएं ये हेल्‍थ टिप्स
 
यूनिसेफ की वेबसाइट पर प्रकाशित इस पत्र में कहा गया है कि समूह 7 (जी-7) का आगामी शिखर सम्मेलन यह सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण मौका होगा कि दुनियाभर में निर्धन आबादी तक टीके पहुंच सकें। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली 29 हस्तियों में पूर्व फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम, टेनिस सितारे एंडी मरे भी शामिल हैं। 
 
समूह 7 का 3 दिवसीय शिखर सम्मेलन ब्रिटेन के कॉर्नवाल में 11 से 13 जून के बीच आयोजित होगा जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि समूह किस प्रकार कोरोनावायरस से उबरने में विश्व का नेतृत्व कर सकता है। महामारी शुरू होने के बाद समूह 7 के नेताओं की यह पहली बैठक हो रही है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) अंतरराष्ट्रीय टीका पहल 'कोवैक्स' की ओर से टीके वितरित कर रहा है, लेकिन अभी 'कोवैक्स' को 19 करोड़ खुराकों की कमी है।
 
पत्र में कहा गया है कि कुछ देशों ने इस साल के अंत में टीके दान देने की प्रतिबद्धता जताई है, लेकिन टीकों की अभी आवश्यकता है। यूनिसेफ के विश्लेषण से पता चलता है कि समूह 7 देशों के पास जून से अगस्त के बीच अपने टीकों का 20 प्रतिशत दान करने के लिए पर्याप्त खुराकें होंगी। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख