Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर : 150 रुपए से ज्यादा चार्ज नहीं ले सकेंगे वैक्सीनेशन सेंटर, नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

Updated: शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (14:30 IST)
नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भले ही कमी आ रही हो, लेकिन सरकार की ओर से अब 18 साल से 59 साल तक के लोगों के लिए रविवार से कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज लगाने का फैसला लिया गया है। टीके की दूसरी खुराक लगवाने के 9 महीने बाद ही तीसरी खुराक लिए पात्र होंगे। यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों में होगी।
 
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने शनिवार को सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों से बातचीत की है। उन्‍होंने इस दौरान कई अहम निर्देश दिए हैं।
 
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने राज्‍यों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों से कहा है कि कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज लगाने के दौरान निजी टीकाकरण केंद्र 150 रुपए से अधिक फीस नहीं वसूल पाएंगे। यह 150 रुपए की अधिकतम फीस कोरोना वैक्‍सीन के दाम से अलग होगी।
 
स्वास्थ्व सचिव ने कहा कि एहतियाती डोज भी उसी टीके का लगेगा जिसका इस्तेमाल पहली और दूसरी खुराक के प्रशासन के लिए किया गया है। एहतियाती खुराक के लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि सभी देय लाभार्थी पहले से ही CoWIN पर पंजीकृत हैं।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है।
 
सीरम इंस्टीट्‍यूट (SSI) के मुताबिक बूस्टर डोज के लिए पात्र लोगों को 600 रुपए का भुगतान करना होगा। अस्पतालों को यह वैक्सीन रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख