dharma sangrah
✕

प्रधानमंत्रीजी! कैसे टोकें दूसरों को, डर लगता है...

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (19:08 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोनावायरस (Coronavirus) काल में राष्ट्र के नाम अपने छठे संबोधन में इस बात पर गंभीर चिंता जताई कि अनलॉक-1 (Unlock-1)  के बाद से लोग कोरोना को लेकर लापरवाही करने लगे हैं। न सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है, न ही लोग मास्क को लेकर पहले जैसी (Lockdown) गंभीरता दिखा रहे हैं।
 
ALSO READ: PM मोदी ने कहा, Unlock-1 शुरू होने के बाद कोरोनावायरस को लेकर लोगों में बढ़ी लापरवाही, करें निर्देशों का पालन
 
प्रधानमंत्रीजी ने एक बा‍त और कही कि जो लोग नियमों को नहीं मान रहे हैं उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना होगा। गांव का प्रधान हो या देश का प्रधानमंत्री, कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि क्या एक आम आदमी गांव के प्रधान को तो छोड़िए एक वार्ड पंच या किसी पार्टी के एक छोटे से भी कार्यकर्ता को टोक सकता है। यदि वह ऐसा करता भी है तो इस बात की क्या गारंटी है कि उसके साथ बदसलूकी नहीं होगी?
 
ALSO READ: राहुल का मोदी पर निशाना- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूं लुटा...
 
यहां हम नेल्लोर (आंध्रप्रदेश) की एक घटना का उल्लेख करना चाहेंगे जहां पर्यटन विभाग की एक महिला कर्मचारी को उसके साथी कर्मचारी ने बुरी तरह पीटा। उस महिला का अपराध सिर्फ इतना ही था कि उसने अपने सहयोगी से मास्क पहनने का आग्रह किया था। अब कल्पना कीजिए कि सरकारी दफ्तरों में ऐसा हाल है तो आम जिंदगी में टोकाटोकी करने की कौन हिम्मत करेगा। जहां छोटी-छोटी बातों पर लोग दुर्व्यवहार करने से नहीं चूकते, हिंसा पर उतारू हो जाते हैं।
 
ALSO READ: PM मोदी ने किया जिक्र, ये हैं वो प्रधानमंत्री जिन पर मास्क नहीं पहनने पर लगा था जुर्माना
 
तमिलनाडु के तूतीकोरीन की घटना का भी यहां उल्लेख करना जरूरी है, जहां पी. जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को लॉकडाउन नियमों का 'उल्लंघन' कर तय समय से अधिक वक्त तक अपनी मोबाइल की दुकान खोलने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जयराज के संबंधियों का आरोप है कि सतांकुलम थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा जिसके चलते पिता-पुत्र की मौत हो गई। 
 
दोनों ही घटनाएं एक-दूसरे से उलट हैं। हो सकता है दुकानदार की गलती रही होगी, लेकिन यदि पुलिस थोड़ा धैर्य दिखाती तो दो जिंदगियां बच जातीं। कहने का तात्पर्य है कि हमें लोगों के मन में बैठे 'वायरस' को भी खत्म करना होगा। यदि हम ऐसा कर पाए तो कोरोनावायरस की महामारी को खत्म करने से भी हमें कोई रोक नहीं सकता।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख