dharma sangrah
✕

Corona भारत के विकास में नहीं डाल सकता बाधा : प्रधानमंत्री मोदी

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (18:30 IST)
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां कहा कि भारत को नए साल में अपने विकास की गति में तेजी लाने की जरूरत है और वह ओमिक्रॉन (Omicron) कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को विकास प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करने देगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कोविड-19 महामारी से लड़ेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा। प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में मोदी ने स्वास्थ्य, रक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में 2021 में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

कोविड टीके की 145 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराने में भारत की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, 2021 को कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की मजबूत लड़ाई के साथ-साथ वर्ष के दौरान किए गए सुधारों के लिए भी याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों की गति तेज की और आधुनिक बुनियादी ढांचे का भी निर्माण किया। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें विकास की गति को और तेज करना है।कोरोनावायरस ने कई चुनौतियां पेश की हैं, लेकिन यह विकास प्रक्रिया को नहीं रोक सकता।

देश में शनिवार को कोविड-19 के 22,775 नए मामले सामने आए, जो कि छह अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख के पार चली गई और ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले 1,431 हैं।मोदी ने 2022 के अपने पहले संबोधन में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आठ प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रही है, जबकि इसने रिकॉर्ड विदेशी निवेश को भी आकर्षित किया है और विदेशी मुद्रा भंडार को नई ऊंचाई पर ले गया है तथा जीएसटी संग्रह बढ़ रहा है।

भारत इस वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर का निर्यात करने के लिए तैयार है, यह बताते हुए मोदी ने कहा कि देश ने निर्यात और विशेष रूप से कृषि के मामले में भी नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की शादी की उम्र मौजूदा 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने और पुरुषों के बराबर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।प्रधानमंत्री ने महिला उम्मीदवारों के लिए सैनिक स्कूलों और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के दरवाजे खोलने का भी उल्लेख किया।(भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख