Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान : PM इमरान ने कहा- निर्देशों का पालन करें या लॉकडाउन को रहें तैयार...

Updated: शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (00:12 IST)
इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को पाकिस्तान के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते रहे तो एक बार फिर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाएगा।

महामारी से निपटने के लिए देश के शीर्ष मंच राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों की अनुपालना में पुलिस की मदद के लिए सेना से कहा गया है।

उन्होंने कहा, मैं आपसे मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन का अनुरोध करता हूं जिससे हमें वो कदम न उठाने पड़ें जो भारत उठा रहा है जिसका मतलब है लॉकडाउन लगाना।उन्होंने कहा कि अगर लोग मास्क पहनना शुरू कर दें तो आधी समस्या दूर हो जाएगी।
ALSO READ: Coronavirus के सभी वैरिएंट पर प्रभावी है Vaccine
पिछले महीने खुद इस बीमारी की चपेट में आ चुके खान ने चेतावनी दी कि स्थिति बिगड़ती रही तो बड़े शहरों को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, अगर हमारे हालात भारत जैसे बने रहे, तब हमें शहरों को बंद करना पड़ेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन से बचने की कोशिश कर रही है क्योंकि इससे गरीब सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, लेकिन महामारी ऐसे ही रही तो स्थिति बदल सकती है।
ALSO READ: खुशखबर, हर तरह के Coronavirus पर असरदार साबित हो सकता है नया टीका! सिर्फ 75 रुपए रहेगी एक डोज की कीमत
उन्होंने लोगों से पिछले साल रमजान की तरह ही इस बार भी दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा, अगर हम (एक राष्ट्र के तौर पर) ऐहतियाती उपाय नहीं करेंगे, तो हमें लॉकडाउन लगाना पड़ेगा जो हमारी अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करेगा, ऐसे समय में जब वह बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि प्रमुख शहरों में सेना को बुलाया गया है।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख