ramcharitmanas

एंटीलिया मामला : एनआईए को मिली पुलिस अधिकारी सुनील माने की हिरासत

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (23:31 IST)
मुंबई। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एसयूवी मिलने के मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सुनील माने को शुक्रवार को 28 अप्रैल तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया और निलंबित सहायक निरीक्षक सचिन वाजे की न्यायिक हिरासत की अवधि 5 मई तक बढ़ा दी। अंबानी के घर के बाहर एसयूवी से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

एनआईए ने माने को अंबानी के घर के बाहर एसयूवी मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के संबंध में शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया था। एनआईए की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक प्रकाश शेट्टी ने अदालत से कहा कि केंद्रीय एजेंसी माने से पूछताछ करना चाहती है और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं फोन कॉल से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहती है, क्योंकि माने हिरन की हत्या में शामिल थे।

एजेंसी ने विशेष अदालत को बताया कि जिस जगह हिरन की हत्या हुई, वहां माने संभवत: मौजूद था। माने के वकील आदित्य गोरे ने इन आरोपों को खारिज किया। गोरे ने अदालत को कहा कि एनआईए माने से पहले भी पूछताछ कर चुकी है और वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।

माने इस मामले में गिरफ्तार हुए तीसरे पुलिस अधिकारी हैं। इससे पहले वाजे और अपराध शाखा के उनके साथी रियाज काजी को गिरफ्तार किया गया था। काजी और वाजे दोनों ही वर्तमान में जेल में बंद हैं।

एनआईए, अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर फरवरी में एसयूवी मिलने की घटना में वाजे और अन्य की भूमिका की जांच कर रही है। कुछ दिन बाद पड़ोस के ठाणे जिले में हिरन मृत मिले थे।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख