sundarkand
✕

उत्तराखंड : राज्य सरकार ने 21 सितंबर से प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय खोलने के लिए SoP जारी की

Updated: शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (21:32 IST)
देहरादून। डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद 21 सितंबर से प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार ने एसओपी (SoP) जारी कर दी है। इस एसओपी के तहत स्कूल स्टाफ के साथ ही छात्रों के लिए भी कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

एसओपी में स्कूली बच्चों को टिफन साथ लाने की मनाही की गई है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों में प्रार्थना सभा, बालसभा, खेल संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।

बच्चों को पका-पकाया मिड डे मील परोसने की भी मनाही रहेगी। प्रत्येक स्कूल को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करना होगा जो सोशल डिस्टेंसिंग, समेत कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए उत्तरदाई होगा।

यदि विद्यालय के छात्रों अध्यापक या फिर अन्य स्टाफ में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं तो जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग को तत्काल प्रभाव से सूचित किया जाने का काम स्कूल के हेड मास्टर का होगा। मिड डे मील तैयार करने वाली भोजन माताओं को भी स्कूल में उपस्थित रह स्कूलों के सेनिटाइजेसन का काम में सहायता करनी होगी।

लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख